हजारों श्रद्धालुओं ने किया माता कौलेश्वरी का पूजा अर्चना

Feb 06, 2026 09:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share

हजारों श्रद्धालुओं ने किया माता कौलेश्वरी का पूजा अर्चनाहजारों श्रद्धालुओं ने किया माता कौलेश्वरी का पूजा अर्चनाहजारों श्रद्धालुओं ने किया माता कौलेश्

हजारों श्रद्धालुओं ने किया माता कौलेश्वरी का पूजा अर्चना

हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज कौलेश्वरी पर्वत पर मुंडन संस्कार के विशेष मुहूर्त पर शुक्रवार को पूजा अर्चना और मुंडन संस्कार हेतु श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। इस दौरान 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने माता कौलेश्वरी का पूजा अर्चना किया। इस मौके पर करीब 200 बच्चों का मुंडन संस्कार हुआ। मुहूर्त का देखते हुए बाहरी श्रद्धालु अहले सुबह ही विशेष मुहूर्त के आगमन पर मंदिर के बाहर पूजा अर्चना के लिए लाइन में लग गये। सुबह 4 बजते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार माता कौलेश्वरी मंदिर से माता कौलेश्वरी सरोवर तक पहुंच गया। हंटरगंज मुख्य मार्ग से लेकर कुलेश्वरी पहाड़ के मंदिर तक पहाड़ आने जाने वाले श्रद्धालुओं का अटूट लाइन लग रहा।

पूरा क्षेत्र वाहनों की लंबी कतार से पटा रहा। भीड़ को देखते हुए पुलिस सुरक्षा बल और वोलेंटियरो को तैनात किया गया था। इनके सहयोग के लिए कौलेश्वरी प्रबंधन विकास समिति के सदस्यो को नियुक्त किया गया था। इस शुभ मुहूर्त पर सैकड़ो बच्चों का मुंडन संस्कार कराया गया। पूरा पहाड़ श्रद्धालुओं से भरा हुआ था। माता के जयकारे और मंत्रोच्चार से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। माता कौलेश्वरी सरोवर में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मचा रहा। वाहनों की लंबी कतार से कौलेश्वरी पहाड़ की तलहटी पटा रहा। भीड़ को देखते हुए हंटरगंज थाना प्रभारी लगातार हंटरगंज से कौलेश्वरी के तलहटी तक भ्रमणशील बने रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।