सिमरिया में देर रात चला वाहन चेकिंग अभियान

Newswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share

सिमरिया में 14 मई की रात परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ एक सघन जांच अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में 2,65,000 रुपये का वित्तीय जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सिमरिया में देर रात चला वाहन चेकिंग अभियान

सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया सुभाष चौक पर 14 मई की रात परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। डीटीओ सह प्रभारी एसडीओ महेश्वरी प्रसाद यादव के नेतृत्व में गुरुवार की देर रात एक सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अचानक हुई कार्रवाई से अवैध और नियम विरुद्ध वाहन चलाने वाले चालकों और मालिकों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान मुख्य रूप से वाहनों में स्पीड गवर्नर, ओवरलोडिंग, मालवाहक गाड़ियों में क्षमता से अधिक सामान की ढुलाई और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की कड़ाई से जांच की गई।

जांच के क्रम में दर्जनों गाड़ियां बिना वैध कागजात और सुरक्षा मानकों के बिना चलती पाई गईं। एसडीओ सह डीटीओ महेश्वरी प्रसाद यादव ने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। देर रात तक चले इस अभियान में विभिन्न कमियों और अवैध परिचालन के आरोप में संबंधित वाहनों पर कुल 2,65,000 दो लाख पैंसठ हजार रुपये का ऑन-द-स्पॉट वित्तीय जुर्माना लगाया गया। अधिकारी ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि जिले में ओवरलोडिंग और बिना फिटनेस व बिना लाइसेंस के वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित है। रात के अंधेरे में नियमों को ताक पर रखकर चलने वाले मालवाहकों पर प्रशासन की पैनी नजर है। उन्होंने वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में अनिवार्य रूप से एसएलडी लगवाएं और ओवरलोडिंग से बचें, अन्यथा आगे और भी कड़े कानूनी कदम उठाए जाएंगे। इस अभियान में स्थानीय पुलिस बल के जवान और परिवहन विभाग के कर्मी मुख्य रूप से शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।