
कांग्रेस ने राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि मनाई
चतरा में महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इटखोरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी गांधीजी को श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया।
चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को चतरा जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे की अध्यक्षता में मनाई गई। अपने संबोधन में पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि मोहनदास करमचंद गांधी जिन्हें महात्मा गांधी के नाम से भी जाना जाता है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रमुख राजनीतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे जिन्होंने अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को आजादी दिलाई। हम सभी को उनके बताएं मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष संजय जयसवाल युवा कांग्रेस के चतरा जिला अध्यक्ष सुमित कुमार एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष हर्षित चित्रांश नगर अध्यक्ष संतोष केसरी कांग्रेस नेता रमेशीराम मुन्ना यादव युवा नेता आयुष कुमार कार्यालय प्रभारी सैयद अजीमुद्दीन ख्वाजा सत्येंद्र दास सहित काफी संख्या में नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मनाया गया शहीद दिवस मनाया गया इटखोरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटखोरी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि और शहीद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल परिसर स्थित महात्मा गांधी की चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ सुमित कुमार जायसवाल ने की। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। डॉक्टरों ने इस अवसर पर गांधीजी के कार्यों और उनके प्रेरणादायक जीवन को याद किया। इस मौके पर डॉ सुमित कुमार जयसवाल ने कहा कि महात्मा गांधी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने कभी हिंसा का प्रयोग नहीं किया और अहिंसा के बल पर लोगों का दिल जीता। इस मौके पर डॉ अशोक कुमार, बीपीएम मारूफ खान, शंभु पांडेय, विकास यादव, अबू, प्रदीप कुमार, धीरज कुमार, गणेश कुमार, समीना, निता, शिला, मनीला, प्रमिला कुमारी, सुनैना, बसंती समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




