Chatra News: प्रजापति समाज की जिला स्तरीय बैठक

हिन्दुस्तान, चतरा
Follow us on Google News
share

Chatra News: प्रजापति समाज की जिला स्तरीय बैठकप्रजापति समाज की जिला स्तरीय बैठकप्रजापति समाज की जिला स्तरीय बैठकप्रजापति समाज की जिला स्तरीय बैठकप्रजापति समाज की ज

Chatra News: प्रजापति समाज की जिला स्तरीय बैठक

Chatra News: प्रजापति समाज की जिला स्तरीय बैठक प्रजापति समाज की जिला स्तरीय बैठक

बैठक का आयोजन

महाराज दक्ष प्रजापति जयंती 27 जुलाई को धूमधाम से मनाने का निर्णय

चतरा प्रतिनिधि

जिला प्रजापति समाज की जिला स्तरीय बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष गौतम प्रजापति की अध्यक्षता में जिला संरक्षक पंकज कुमार प्रजापति के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में आगामी 27 जुलाई 2026 को महाराज दक्ष प्रजापति की जयंती जिला स्तर पर भव्य एवं उत्साहपूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की सफल तैयारी और संचालन के लिए विभिन्न समितियों के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई तथा जिम्मेदारियां तय करने पर सहमति बनी।

समाज की भागीदारी

बैठक में जिले के सभी पंचायतों से अधिक से अधिक समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। पंचायत अध्यक्षों ने प्रत्येक पंचायत से कम से कम 50 लोगों को कार्यक्रम में शामिल कराने का आश्वासन दिया। वक्ताओं ने कहा कि महाराज दक्ष प्रजापति जयंती समाज की एकता, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता का प्रतीक है तथा इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।

उपस्थित लोग

बैठक में जिला संरक्षक पंकज कुमार प्रजापति एवं इन्द्रू राम, जिला सचिव कमलेश प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी पप्पू कुमार प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष विशाल प्रजापति, सरोज प्रजापति, अशेश्वर प्रजापति, रोहन प्रजापति, नंदकिशोर प्रजापति, सांसद प्रतिनिधि मनोज प्रजापति, नगर अध्यक्ष जगदीश प्रजापति, नगर सदस्य जितेंद्र प्रजापति सहित विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बैठक में कौन उपस्थित था?
बैठक में जिला संरक्षक पंकज कुमार प्रजापति, इन्द्रू राम, जिला सचिव कमलेश प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी पप्पू कुमार प्रजापति, और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।