Chatra News: जर्जर गली से स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, जलजमाव ने बढ़ाई परेशानी
Chatra News: जर्जर गली से स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, जलजमाव ने बढ़ाई परेशानीजर्जर गली से स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, जलजमाव ने बढ़ाई परेशानीजर्जर गली से स्कूल जाने को

Chatra News: चतरा संवाददाता शहर के जतराहीबाग स्थित लकलकवानाथ मंदिर के समीप एक गली की स्थिति इन दिनों बेहद खराब हो गई है। गली में जलजमाव, कीचड़ और जगह-जगह टूटे रास्ते के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद गली की हालत और बदतर हो जाती है। बच्चों को स्कूल जाने के दौरान पानी और कीचड़ से बचते हुए संकरी जगह से होकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गली में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहता है।
पानी निकासी नहीं होने से सड़क के किनारे की मिट्टी भी कट रही है और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। तस्वीर में स्कूली बच्चे जलजमाव के बीच बेहद संकरे रास्ते से गुजरते दिखाई दे रहे हैं। कई स्थानों पर घरों की दीवारों के किनारे से होकर बच्चों को निकलना पड़ता है।अभिभावकों का कहना है कि छोटे बच्चों के लिए यह रास्ता विशेष रूप से जोखिम भरा है। जरा सी असावधानी होने पर बच्चे पानी में गिर सकते हैं। वहीं, गंदे पानी के लंबे समय तक जमा रहने से मच्छरों के पनपने और संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है।स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से गली की जल्द मरम्मत कराने, जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने और नियमित सफाई कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बच्चों को सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।फोटो10 सितंबर चतरा 3- जर्जर संकीर्ण गली से स्कूल जाते बच्चे

