अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन
इटखोरी में अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं, अधिकारों और गुणवत्तापूर्ण उपचार के महत्व के बारे में बताया गया। आयुष्मान भारत, नि:शुल्क कानूनी सहायता और अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को कानूनी पम्पलेट भी वितरित किए गए।

इटखोरी, प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव के निर्देशन में परियोजना बालिका उच्च विद्यालय इटखोरी पीएलवी आरती देवी, पुनम देवी, अशोक कुमार प्रजापति, पंकज कुमार के द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों और गुणवत्तापूर्ण उपचार के महत्व के प्रति जागरूक करना था। शिविर में बताया कि प्रत्येक नागरिक को बिना आर्थिक बोझ के आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ प्राप्त होना उसका मूल अधिकार है। इस दौरान बच्चो को आयुष्मान भारत, नि:शुल्क कानूनी सहायता, टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
लोगों को स्वास्थ्य अधिकार, सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया तथा कानूनी सहायता की उपलब्धता के बारे में जागरूक किया गया । अंत में उपस्थित लोगों को कानूनी जानकारी संबंध पम्पलेट भी वितरित किए गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


