सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य विषय पर जागरुकता शिविर का आयोजन

May 07, 2026 12:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share

सिमरिया में सुरक्षित बचपन और सुरक्षित भविष्य पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 90 दिवसीय आउटरीच अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विधिक सहायता पहुँचाना है। कार्यक्रम में बच्चों के अधिकारों, बाल संरक्षण कानून, बाल विवाह रोकथाम आदि पर जानकारी दी गई।

सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य विषय पर जागरुकता शिविर का आयोजन

सिमरिया, निज प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव तारकेश्वर दास के निर्देशन में सुरक्षित बचपन सुरक्षित भविष्य पर सिमरिया में संचालित अनुसूचित जाति बालिका उच्च विद्यालय मे जागरुक्ता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 90 दिवसीय आउटरीच अभियान के तहत संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विधिक सहायता एवं जागरूकता पहुंचाना है। कार्यक्रम में अधिकार मित्र सुबोध कुमार शर्मा, उमेश प्रसाद, रंजन कुमार मिश्रा,सीता देवी एवं अंजली कुमारी ने उपस्थित लोगों को बच्चों के अधिकारों, बाल संरक्षण कानून, बाल श्रम निषेध, बाल विवाह रोकथाम एवं शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

साथ ही, नि:शुल्क विधिक सहायता एवं नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी बताया ताकि जरूरतमंद लोग आसानी से सहायता प्राप्त कर सकें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।