
आपकी योजना, आपकी सरकार की सफलता को लेकर बीडीओ ने की बैठक
आपकी योजना, आपकी सरकार की सफलता को लेकर बीडीओ ने की बैठकआपकी योजना, आपकी सरकार की सफलता को लेकर बीडीओ ने की बैठकआपकी योजना, आपकी सरकार की सफलता को लेक
टंडवा, निज प्रतिनिधि। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी कार्यक्रम आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार के सुचारु और सफल संचालन को लेकर टंडवा प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ देवलाल उरांव ने बैठक कर कई दिशा निर्देश दिए। प्रखंड प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस कार्यक्रम के तहत 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक प्रखंड के सभी पंचायतों में रोस्टर के अनुसार शिविर का आयोजन किया जाएगा, ताकी आम नागरिकों को सरकारी सेवाएं और प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया एक ही स्थान पर सरल, पारदर्शी और त्वरित हो सके। इस क्रम में गुरुवार को बीडीओ सह प्रभारी सीओ देवलाल उरांव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई।
जिसमें प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों और विभागीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में बीडीओ उरांव ने शिविरों के उद्देश्य, स्वरूप और महत्व को विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम जनहित को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है । जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक बिना किसी बाधा के विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्र-जैसे आय, जाति, आवासीय एवं अन्य प्रमाण-पत्र-ऑन द स्पॉट प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक शिविर में एक सुचारु हेल्प डेस्क की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए, जहाँ उपस्थित कर्मी आमजनों को योजनाओं, सेवाओं, शिकायत निवारण और आवेदन प्रक्रियाओं से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करें। उन्होंने यह भी कहा कि जिन आवेदनों का तत्काल निष्पादन संभव न हो, उनका सही तरीके से डेटा संकलन कर आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जाए। जिला प्रशासन द्वारा जारी रोस्टर के मुताबिक टंडवा प्रखंड में 21 नवंबर को टंडवा प्रखंड के राहम पंचायत में शिविर लगाए जाएंगे। शिविर की श्रृंखला के दूसरे दिन यानी 22 नवंबर को टंडवा के सराढू पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बीडीओ श्री उरांव ने 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित शिविर में प्रखंड वासियों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




