विधायक ने आश्वासन समिति की बैठक में उठाया सड़क दुर्घटना का मामला
Newswrap हिन्दुस्तान, चतरा
झारखंड विधानसभा की आश्वासन समिति की बैठक में विधायक उज्जवल दास ने टंडवा क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने शीघ्र समाधान और त्वरित कार्रवाई की मांग की। बैठक में जनार्दन पासवान भी शामिल हुए, जिन्होंने परिवहन विभाग के पूर्व आश्वासनों की समीक्षा करने और लंबित कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया।

टंडवा, निज प्रतिनिधि। झारखंड विधानसभा की आश्वासन समिति’ की बैठक गुरुवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता अरूप चटर्जी ने किया। बैठक के दौरान टंडवा क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के विषय को गंभीरता से विधायक उज्जवल दास ने इस पर चिंता जाहिर की और साथ ही शीघ्र समाधान एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।इस बैठक में विधायक जनार्दन पासवान भी मौजूद थे । विधायक ने बताया कि परिवहन विभाग से संबंधित सरकार द्वारा पूर्व में दिए गए आश्वासनों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा एवं लंबित कार्यों को अविलंब पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


