चतरा में समाहरणलाय के सामने आंगनबाड़ी सेविकाओं ने दिया धरना

Newswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share

झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन की अनिश्चितकालीन हड़ताल रविवार को उप विकास आयुक्त के साथ वार्ता के बाद समाप्त कर दी गई। यह हड़ताल आंगनबाड़ी सेविका गीता देवी की चयनमुक्ति के विरोध में शुरू हुई थी। सेविकाओं ने चेतावनी दी है कि यदि गीता देवी को बहाल नहीं किया गया, तो भविष्य में फिर से आंदोलन किया जाएगा।

चतरा में समाहरणलाय के सामने आंगनबाड़ी सेविकाओं ने दिया धरना

चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल रविवार को समाप्त कर दी गई। यह निर्णय उप विकास आयुक्त के साथ हुई वार्ता के बाद लिया गया। हड़ताल का मुख्य कारण आंगनबाड़ी केंद्र भगवनिया की सेविका गीता देवी को चयनमुक्त किया जाना था, जिसके विरोध में जिले भर की सेविकाएं एकजुट होकर आंदोलन पर चली गई थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, चतरा ग्रामीण द्वारा जारी आदेश के तहत 9 अप्रैल 2026 को गीता देवी को पद से हटाया गया था। इसके विरोध में 10 अप्रैल से जिले के सभी सेविकाओं ने आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखा एवं 11अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी।,

जिससे आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन पूरी तरह बाधित हो गया था। 11 अप्रैल को धरना के बाद प्रशासन और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता में सहमति बनने के बाद सेविकाओं ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि चयनमुक्त सेविका को पुन: बहाल नहीं किया गया, तो भविष्य में फिर से आंदोलन किया जा सकता है। मौके पर जिला अध्यक्ष प्रतिमा सिंह, सचिव कांता कुमारी, उपाध्यक्ष प्रिति आर्या, कोषाध्यक्ष राधा रानी सेविका गीता कुमारी, सुमन कुमारी,रेणु कुमारी, कलावती देवी, रेणु देवी मिरा देवी सहित सैकड़ों कि संख्या में आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका सहायिका उपस्थित थीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।