Chatra News: चार लाख के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार,

हिन्दुस्तान, चतरा
Follow us on Google News
share

Chatra News: चार लाख के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार,चार लाख के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार,चार लाख के गांजे के सा

Chatra News: चार लाख के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार,

Chatra News: चार लाख के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार, चार लाख के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार,

कार व अवैध शराब की खेप जब्त

चतरा संवाददाता

हंटरगंज पुलिस ने हंटरगंज के भोंदल गांव से 24 अगस्त को अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह से जुड़े दो कथित तस्करों को गिरफ्तार करते हुए 9 किलो 150 ग्राम गांजा, ओल्ड हैबिट कंपनी की 750 एमएल की 11 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब तथा तस्करी में प्रयुक्त एक कार को जब्त किया है। सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हंटरगंज थाना क्षेत्र के भोंदल गांव निवासी रोहित कुमार व बाजार निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने रोहित कुमार को भोंदल-प्रतापपुर मोड़ के समीप उसकी सफेद रंग की हुंडई कार के साथ गिरफ्तार किया, जबकि उसके निशानदेही पर पवन कुमार को हंटरगंज बाजार से पकड़ा गया। एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का संबंध अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह से है।

पुलिस द्वारा छापेमारी

एसडीपीओ ने बताया कि एसपी अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि रोहित कुमार अपनी सफेद रंग की हुंडई कार में अवैध गांजा लेकर प्रतापपुर मोड़ की ओर आ रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद हंटरगंज थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक बिपिन कुमार को तत्काल छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने भोंदल-प्रतापपुर मोड़ के पास संदिग्ध कार को खड़ा पाया और विधिवत तलाशी ली। इस दौरान कार की डिक्की से दो सफेद प्लास्टिक के बोरों में गांजा बरामद हुआ। जिसका इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर एक बोरे में 6 किलो 800 ग्राम तथा दूसरे में 2 किलो गांजा पाया गया।

तलाशी और जब्ती

एसडीपीओ नें बताया कि रोहित की गिरफ्तारी के बाद उसके घर की तलाशी में ओल्ड हैबिट कंपनी की 750 एमएल की 11 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। इसके बाद उसकी निशानदेही पर उसके दूसरे साथी पवन कुमार के घर से 350 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। गांजे कि आपूर्ति चतरा शहर में होनी थी।

फोटो24 अगस्त चतरा 12- गिरफ्तार लोगो के साथ जानकारी देते एसडीपीओ

फोटो24 अगस्त चतरा 13- जब्त कार

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦गिरफ्तार तस्करों के नाम क्या हैं?−
गिरफ्तार तस्करों की पहचान रोहित कुमार और पवन कुमार के रूप में हुई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चतराChatra News: चार लाख के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार,