जल संरक्षण को लेकर चलाया गया जागरुकता अभियान
हंटरगंज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जल महोत्सव का आयोजन किया गया। यह पखवाड़ा 8 से 22 मार्च तक चलेगा। जलसहिया ने लीलाजन नदी में जल संरक्षण और स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर उपस्थित जलसहियाओं ने जल संरक्षण के प्रति संकल्प लिया और जल बचाने का नारा लगाया।

हंटरगंज निज प्रतिनिधि । हंटरगंज में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भारत सरकार के द्वारा चलाये जा रहे जल महोत्सव पखवाड़ा का आयोजन किया गया। जल महोत्सव एक आयोजन 8 मार्च से 22 मार्च तक विश्व जल दिवस के मौके पर किया जा रहा है। जिसे लेकर सोमवार को हंटरगंज के केदली कला पंचायत में जलसहिया के द्वारा लीलाजन नदी में जल संरक्षण सह नदी स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें उपस्थित जलसाहिया के द्वारा जल संरक्षण को लेकर संकल्प लिया गया एवं नदी में फैली गंदगी की साफ सफाई की गई। जल सहिया द्वारा बताया गया कि विश्व जल दिवस के मौके पर चलाया जा रहे जल महोत्सव के दौरान निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रखंड, पंचायत और ग्राम स्तर पर जल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
इस मौके पर लोगो को जल संरक्षण और नदियों को साफ सुथरा रखने के लिए जागरूक किया जाएगा। उपस्थित जल सहियाओं ने जल बचाओ जीवन बचाओ का नारा भी लगाया। इस मौके पर जलसहिया नीतू कुमारी, नीतू देवी, उषा देवी, किरण देवी, शारदा देवी, सरिता देवी, ललिता देवी, अमीषा भारती सहित कई जल सहिया उपस्थित थीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


