Chatra News: एसएसबी 35वीं बटालियन कैंप में अंतर बटालियन खो-खो प्रतियोगिता शुरू

हिन्दुस्तान, चतरा
Follow us on Google News
share

Chatra News: 35वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के चतरा कॉलेज के समीप स्थित कैप में गुरुवार से दो दिवसीय अंतर बटालियन खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

Chatra News: एसएसबी 35वीं बटालियन कैंप में अंतर बटालियन खो-खो प्रतियोगिता शुरू

Chatra News: चतरा, संवाददाता। 35वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के चतरा कॉलेज के समीप स्थित कैप में गुरुवार से दो दिवसीय अंतर बटालियन खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। 16 और 17 जुलाई तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी अनिल कुमार ने विधिवत रूप से किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के मुख्यालय एसएसबी, गया के अधीन आने वाली 16वीं, 26वीं, 29वीं, 32वीं एवं 35वीं बटालियन की टीमें भाग ले रही हैं। सभी टीमों के खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल कौशल का पहला दिन शानदार प्रदर्शन किया। वैसे इस कार्यक्रम में एसएसबी के कमांडेंट संजीव कुमार उपस्थित नहीं थे।

उद्घाटन समारोह में अधिकारियों ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें खेल भावना, अनुशासन और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं हैं, बल्कि मानसिक दृढ़ता, नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क और आत्मविश्वास का भी विकास करते हैं। जवानों से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की गई। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार फुर्ती, तालमेल और रणनीति का परिचय दिया। पूरे परिसर में खेल को लेकर उत्साह का माहौल रहा। प्रतियोगिता का समापन 17 जुलाई को होगा, जिसमें विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि यह आयोजन जवानों में खेल संस्कृति को और अधिक मजबूत करेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsChatra News: एसएसबी 35वीं बटालियन कैंप में अंतर बटालियन खो-खो प्रतियोगिता शुरू