कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी बसीर निजामुद्दीन के समर्थन में उतरे विधायक, किया जनसंपर्क अभियान
कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी बसीर निजामुद्दीन के समर्थन में उतरे विधायक, किया जनसंपर्क अभियानकांग्रेस समर्थित प्रत्याशी बसीर निजामुद्दीन के समर्थन में उ

चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मोहम्मद बसीर निजामुद्दीन के समर्थन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व व वर्तमान जिला अध्यक्षों के साथ पुर्व विधायक बरही विधानसभा अकेला यादव अपने समर्थकों के साथ मैदान में उतर गए हैं। मंगलवार को नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क की शुरुआत समाहरणालय चतरा परिसर से की गई, जिसके बाद टीम जतराहीबाग, गंदौरी मंदिर, केसरी चौक और पोस्ट ऑफिस चतरा सहित कई मोहल्लों में घर-घर पहुंची। इस दौरान प्रत्याशी ने मतदाताओं से समर्थन मांगा और नगर के विकास, साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार, पेयजल सुविधा और मूलभूत समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
विधायक अकेला यादव ने कहा कि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है और जीत के बाद नगर के समग्र विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं मोहम्मद बसीर निजामुद्दीन ने कहा कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध हैं और सभी वर्गों को साथ लेकर काम करेंगे। जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


