Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsInspection of Saraswati Vidya Mandir High School by Jharkhand Education Team
आईटीएसवीएम में वीवीएस झारखंड टीम का शैक्षिक निरीक्षण, शिक्षकों को दी दिशा-निर्देश

आईटीएसवीएम में वीवीएस झारखंड टीम का शैक्षिक निरीक्षण, शिक्षकों को दी दिशा-निर्देश

संक्षेप: आईटीएसवीएम में वीवीएस झारखंड टीम का शैक्षिक निरीक्षण, शिक्षकों को दी दिशा-निर्देश आईटीएसवीएम में वीवीएस झारखंड टीम का शैक्षिक निरीक्षण, शिक्षकों को दी

Sat, 8 Nov 2025 09:10 PMNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share Share
Follow Us on

चतरा, प्रतिनिधि। दीभा मुहल्ला स्थित इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल में विद्या विकास समिति झारखंड टीम के द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यालय का शैक्षिक अवलोकन एवं निरीक्षण किया। टीम में पलामू विभाग के विभाग निरीक्षक अखिलेश कुमार, सरस्वती विद्या मंदिर सिसई की प्रधानाचार्या उषा सिंह, मेदिनीनगर के प्रधानाचार्य दुर्गेश नंदन, लातेहार के प्रधानाचार्य उत्तम मुखर्जी और हफुआ चतरा के प्रधानाचार्य अभय नारायण सिंह शामिल थे। निरीक्षण के दौरान टीम ने शून्य कालांश व्यवस्था, पाठ योजना, गृहकार्य, परीक्षा परिणाम, अनुशासन, स्वच्छता और शिक्षण पद्धति का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने शिक्षकों के साथ बैठक कर शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार, डिजिटल और स्मार्ट क्लास के उपयोग, पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला के सुदृढ़ीकरण, तथा अभिलेखों के बेहतर रखरखाव पर चर्चा की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विभाग निरीक्षक अखिलेश कुमार ने कहा कि विद्यालय रूपी मशीन में हम सभी ऐसे आवश्यक पुर्जे बनें जिनकी कुशलता से विद्यार्थी रूपी उत्पाद उत्तम गुणवत्ता का बने। उन्होंने शिक्षकों को मेहनत और ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा दी। निरीक्षण टीम ने विद्यालय की व्यवस्थाओं, उपलब्धियों और अनुशासन की सराहना की तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव संजय सिन्हा, कोषाध्यक्ष मुकेश साह और प्रधानाचार्य रमेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।