जनगणना-2027: स्व गणना प्रक्रिया जल्द शुरू होगी

हिन्दुस्तान, चतरा
Follow us on Google News
share

भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना की प्रक्रिया 01 मई 2026 से प्रारंभ होगी। मकान सूचीकरण एवं गणना 16 मई से 14 जून 2026 तक होगी। नागरिक ऑनलाइन माध्यम से जानकारी भर सकेंगे और विशिष्ट स्वगणना आईडी प्राप्त करेंगे। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सक्रिय सहभागिता करें।

जनगणना-2027: स्व गणना प्रक्रिया जल्द शुरू होगी

चतरा, प्रतिनिधि। भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना की प्रक्रिया निर्धारित अवधि में प्रारंभ की जा रही है। इस अभियान के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक संचालित होगा, जबकि स्व-गणना की सुविधा 01 मई 2026 से 15 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी। जनगणना प्रक्रिया को सरल एवं डिजिटल बनाने के उद्देश्य से आम नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने की सुविधा दी गई है। इसके लिए नागरिक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के दौरान मोबाइल नंबर के माध्यम से ओटीपी सत्यापन कर लॉगिन किया जाएगा।

इसके पश्चात नागरिकों को अपने परिवार के सदस्यों का विवरण, आयु, व्यवसाय एवं आवास से संबंधित जानकारी ऑनलाइन फॉर्म में भरकर सबमिट करना होगा। सफल पंजीकरण के बाद एक विशिष्ट स्वगणना आईडी प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना अनिवार्य है। जनगणना कर्मी द्वारा घर भ्रमण के दौरान इसी आईडी के माध्यम से जानकारी का सत्यापन किया जाएगा। यह डिजिटल पहल जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सटीक एवं सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि वे निर्धारित अवधि में स्व-गणना प्रक्रिया पूर्ण कर इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।