सिमरिया में जनगणना 2027 के प्रथम चरण का प्रशिक्षण शुरू

हिन्दुस्तान, चतरा
Follow us on Google News
share

भारत की जनगणना 2027 की तैयारियाँ सिमरिया प्रखंड में तेज हो गई हैं। सोमवार को मकान सूचीकरण एवं गणना के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस दौरान डिजिटल डेटा संग्रह और 'स्व-गणना' प्रणाली पर विशेष ध्यान दिया गया।

सिमरिया में जनगणना 2027 के प्रथम चरण का प्रशिक्षण शुरू

सिमरिया, निज प्रतिनिधि। भारत की आगामी जनगणना 2027 की तैयारियाँ प्रखंड क्षेत्र में तेज हो गई हैं। सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रगणकों को कर्तव्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा भी दिलाई। प्रशिक्षण के पहले दिन फील्ड ट्रेनर अमित कुमार भारती, योगेंद्र कुमार दास, वीरेंद्र कुमार दास एवं राजेंद्र राम ने प्रतिभागियों को जनगणना के मूलभूत सिद्धांतों की जानकारी दी।प्रशिक्षुओं को बताया गया कि आगामी 16 मई से 14 जून 2026 तक मकान सूचीकरण और गणना का कार्य संचालित किया जाएगा।

इस बार डिजिटल डेटा संग्रह पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिसके लिए मोबाइल एप्लिकेशन और 'स्व-गणना' की नवीन प्रणाली के बारे में विस्तार से समझाया गया। प्रशिक्षण के दौरान डेटा की शुद्धता और गोपनीयता बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए गए। मौके पर प्रखंड के सभी प्रगणक और पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।