खधैया में 25 केवीए ट्रांसफार्मर का हुआ उद्घाटन

Apr 06, 2026 01:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share

खधैया में 25 केवीए ट्रांसफार्मर का हुआ उद्घाटनखधैया में 25 केवीए ट्रांसफार्मर का हुआ उद्घाटनखधैया में 25 केवीए ट्रांसफार्मर का हुआ उद्घाटनखधैया में 25

खधैया में 25 केवीए ट्रांसफार्मर का हुआ उद्घाटन

टंडवा निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के नावाडीह उर्फ तेलियाडीह पंचायत अंतर्गत खधैया गांव में 25 केवीए के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि गोविंद तिवारी,पूर्व मुखिया गजेन्द्र कुमार, प्रयाग राम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। जानकारी के अनुसार करीब एक माह पूर्व गांव का पुराना ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीणों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सिमरिया विधायक उज्जवल दास को अवगत कराया। जहां विधायक के पहल पर नया 25 केवीए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर श्यामनंदन सिंह, रंजीत यादव, सुरेश राणा,बबलू राम, जीवलाल प्रजापति, सेराज अंसारी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।फोटो

05 अप्रैल चतरा 5- ट्रांस्फॉर्मर का उद्धाटन करते विधायक प्रतिनिधि*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।