सिमरिया के मुरवे स्टेडियम में प्रथम जिला चैंपियनशिप का शानदार आगाज
सिमरिया में तीन दिवसीय 'प्रथम जिला चैंपियनशिप टूर्नामेंट' का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि मनोज चंद्रा और नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट रीना टोप्पो ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं का सर्वांगीण विकास होता है। प्रतियोगिता में फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, कराटे और दौड़ जैसी स्पर्धाएं होंगी।

सिमरिया प्रतिनिधि। सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय स्थित मुरवे स्टेडियम में शुक्रवार को स्पोट्र्स डेवलपमेंट एवं प्रमोशन सोसाइटी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 'प्रथम जिला चैंपियनशिप टूर्नामेंट' का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनोज चंद्रा, नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट रीना टोप्पो और प्रखंड प्रमुख रोहन साहू ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं का न केवल शारीरिक बल्कि सर्वांगीण विकास होता है। खेलों से प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है।
रीना टोप्पो ने बढ़ाया उत्साह
11 गोल्ड मेडल विजेता रीना टोप्पो ने अपना उदाहरण देते हुए खिलाड़ियों में जोश भरा। उन्होंने कहा, "मैं भी एक साधारण परिवार से हूँ और संसाधनों के अभाव के बावजूद मेहनत के दम पर नेशनल लेवल तक पहुँची। अगर संकल्प मजबूत हो, तो संसाधन बाधा नहीं बनते।
विजेता टीमें राज्य स्तर पर खेलेंगी
संगठन के महासचिव अजय कुमार ने बताया कि जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए यह चैंपियनशिप शुरू की गई है। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, कराटे और दौड़ जैसी स्पर्धाएं होंगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा और उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए भेजा जाएगा।
बुनियादी सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा गया
टूर्नामेंट प्रबंधक एनुअल हक ने बताया कि सभी प्रतिभागियों के लिए बुनियादी सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा गया है। मौके पर मोहम्मद साहिल, सलीम अख्तर, साहिल अंसारी, नासिर हुसैन, अमन कुमार साहू समेत कई खेल प्रेमी और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


