Chatra News: बिरबीर गांव में 25 केवीए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन, खुशी
Chatra News: टंडवा के बिरबीर गांव में शनिवार को 25 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर inaugurate किया गया। झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश कुमार यादव ने कहा कि इससे गांव में बिजली आपूर्ति सुधरेगी और उपभोक्ताओं को बिजली बाधित होने जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड की धनगढ़ा पंचायत अंतर्गत बिरबीर गांव में शनिवार को शनिवार को 25 केवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश कुमार यादव, उपमुखिया सुषमा देवी एवं जयंती देवी ने संयुक्त रूप ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद प्रकाश यादव ने कहा कि नए ट्रांसफार्मर के चालू होने से गांव में बिजली आपूर्ति की स्थिति में सुधार होगा और उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज व बार-बार बिजली बाधित होने जैसी समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी। उन्होंने प्रखंड की जनता से बिजली की समस्या पर जेएमएम कार्यकर्ताओं से संपर्क करने की अपील की।
इस मौके पर सचिन ठाकुर, मनोज कुमार ठाकुर, अमित सिन्हा, विनोद राम, लक्ष्मण राणा, लल्लन साव, दासो यादव, बालेश्वर राणा, उज्जवल ठाकुर, राजेश यादव, दिलीप यादव, अरविंद साव, बिजली मिस्त्री अजय कुमार चौधरी, राजेंद्र उरांव एवं अजित यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


