सहायक शिक्षको ने की बैठक
गिद्धौर के बटेश्वर मंदिर परिसर में प्रशिक्षित सहायक अध्यापकों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता संदीप कुमार सिंह ने की। बैठक में शिक्षकों की समस्याओं और सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई। सभी शिक्षकों ने 18 अप्रैल 2026 को रांची में होने वाले आंदोलन में भाग लेने का संकल्प लिया।

गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बटेश्वर मंदिर परिसर में रविवार को प्रशिक्षित सहायक अध्यापकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने की। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं एवं सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 18 अप्रैल 2026 को रांची में आयोजित आंदोलन में बड़ी संख्या में प्रखंड के सहायक अध्यापक भाग लेंगे। इसको लेकर सभी शिक्षकों से एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया।वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा किए गए वादों को अब तक पूरा नहीं किया गया है, जिससे शिक्षकों में आक्रोश है।
बैठक के दौरान संगठन को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से श्रवण कुमार को मीडिया प्रभारी के रूप में मनोनीत किया गया। साथ ही आंदोलन को लेकर आवश्यक तैयारियों एवं जिम्मेदारियों का भी वितरण किया गया। बैठक में संदीप कुमार सिंह, अमरेश कुमार दांगी, संजय तिवारी, रामजीवन साहू, राजेश नपित, ईश्वर रजक, विवेकानंद तिवारी, प्रदीप राम, संगीता कुमारी, राजेंद्र कुमार दांगी, विश्वनाथ यादव, जयराम यादव सहित अन्य सहायक अध्यापक उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


