सेमिनार डिजिटल दुनिया व पारंपरिक पठन-पाठन के बीच एक सेतु बनाने के उद्देश्य से किया गया है : नीरज सिन्हा

Mar 01, 2026 01:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share Share
Follow Us on

सेमिनार डिजिटल दुनिया व पारंपरिक पठन-पाठन के बीच एक सेतु बनाने के उद्देश्य से किया गया है : नीरज सिन्हासेमिनार डिजिटल दुनिया व पारंपरिक पठन-पाठन के बी

सेमिनार डिजिटल दुनिया व पारंपरिक पठन-पाठन के बीच एक सेतु बनाने के उद्देश्य से किया गया है : नीरज सिन्हा

इटखोरी प्रतिनिधि द विजन पब्लिक स्कूल इटखोरी में "रिल्स के दौर में पढ़ाई का महत्व" विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर अतिथियों ने किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता द विजन पब्लिक स्कूल के संस्थापक निरज कुमार सिन्हा ने किया। मंच संचालन शिक्षक दीपक सिंह ने किया। कार्यक्रम में आये अतिथियों को विद्यालय प्रबंधन ने स्मृति चिह्ह्न भेंटकर सम्मानित किया । कार्यक्रम के दौरान संथापक नीरज सिन्हा ने कहा कि यह सेमिनार डिजिटल दुनिया और पारंपरिक पठन-पाठन के बीच एक सेतु बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है, ताकि नई पीढ़ी डिजिटल विकर्षणों से बचकर सीखने की प्रक्रिया को जारी रख सके।बच्चों

ने रिल्स के दौर में पढ़ाई का महत्व पर अपने जिज्ञासा भरे सवाल को अतिथियों से पूछा और जबाब पाकर उन्हें बहुत कुछ सीखने का मौका मिला । कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य सरिता देवी बीईईओ कैलाश पति पातर प्राचार्य डॉ दुलार हजाम मानवाधिकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह पूर्व प्रमुख सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष ऋषिबाला सिंह मुखीया संघ अध्यक्ष रंजय भारती बीपीओ दीपक मेहरा योगगुरु शंकर चंद्रवंशी पूर्व शाखा प्रबंधक अशोक सिन्हा शिक्षाविध दशरथ दांगी नवल किशोर नवल प्रो विनय सिंह मुखीया रीता देवी सोनी कुमारी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। फोटो8- दीप प्रज्वलित कर सेमिनार का उद्घाटन करते अतिथि *-*-*-*-* आवासीय गुरुकुल पब्लिक स्कूल पत्थलगड्डा में मना पहला वार्षिकोत्सव आवासीय गुरुकुल पब्लिक स्कूल पत्थलगड्डा के शिक्षक अपने बच्चों को बना रहे हैं स्वावलंबी। पत्थलगड्डा प्रतिनिधि पुरानी शिक्षा पद्धति पर आधारित गुरुकुल शिक्षा एवं बच्चों को स्वावलंबी बनाने को लेकर संचालित आवासीय गुरुकुल पब्लिक स्कूल (दुम्बी) पत्थलगड्डा में शुक्रवार को बड़े ही धूम- धाम से विद्यालय की पहली वर्षगांठ मनाई गई। इस वार्षिकोत्सव के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिप सदस्य रामसेवक दांगी शामिल हुए जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नोनगांव मुखिया कुमारी संगीता सिन्हा,पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष विकास यादव शामिल हुए। जबकि सिंघानी के पूर्व मुखिया सह विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मौके पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का विधिवत् उद्घाटन मुख्य अतिथि सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व अतिथियों का विद्यालय परिवार ने भव्य रूप से पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक देश भक्ति नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय संचालक अरविंद कुमार राणा, शिक्षिका संगीता कुमारी एवं रामसेवक राणा के द्वारा सभी अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति नृत्य के अलावा कई नाट्य कला प्रस्तुत कर समाज को अग्रसारित करने की दिशा बताई। बच्चियों ने झारखंडी लोक नृत्य प्रस्तुत कर अभिभावकों का मन मोह ली। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि इस छोटे से प्रखण्ड में आवासीय विद्यालय संचालित होने से क्षेत्र के लोगों को काफ़ी लाभ मिलेगा। जिन्हें बच्चों को पढ़ाने के लिए शहरों पर निर्भर रहना पड़ता था वो सारी सुविधाएं अब पत्थलगड्डा में मिल रही है। वहीं विकास यादव ने कहा कि इस तरह के गुरुकुल आवासीय विद्यालय संचालित होने से क्षेत्र के लोगों को काफ़ी राहत मिलेगी एवं बच्चों में शिक्षा का विकास होगा। जबकि मुखिया कुमारी संगीता सिन्हा ने कहा कि बच्चे मन लगाकर पढ़े एवं आगे बढ़े तथा अपने माता-पिता का नाम रौशन करें। मौके पर शिक्षक आकाश राणा, विकास कुमार विश्वासी, अभिषेक कुमार शर्मा,पिंटू यादव,शिक्षिका अनुराधा कुमारी,लक्ष्मी कुमारी, राधिका कुमारी, प्रभा कुमारी, अणु कुमारी सहित सैकड़ों परिजन मौजूद रहे। फोटो9- दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत् उद्घाटन करते जिप सदस्य रामसेवक दांगी व अन्य *-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।