सीएस ने अवैध रूप से संचालित न्यू जनता हॉस्पिटल को किया सील

सीएस ने अवैध रूप से संचालित न्यू जनता हॉस्पिटल को किया सील

संक्षेप:

सीएस ने अवैध रूप से संचालित न्यू जनता हॉस्पिटल को किया सीलसीएस ने अवैध रूप से संचालित न्यू जनता हॉस्पिटल को किया सीलसीएस ने अवैध रूप से संचालित न्यू ज

Sep 10, 2025 12:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share

गिद्धौर प्रतिनिधि प्रखंड में संचालित कई गैर सरकारी क्लिनिक व स्वास्थ्य केंद्र की मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव के नेतृत्व में जांच किया गया। इस क्रम में प्रखंड के विभिन्न गांव में कई अवैध रूप से संचालित क्लीनिक होने की सूचना प्राप्त हुई है। जिसकी जांच की जा रही है। जांच के दौरान टीम के सदस्यों ने प्रखंड के ब्रह्मपुर में अवैध रूप से न्यू जनता हॉस्पिटल संचालित होने की सूचना प्राप्त हुई। सदस्यों ने इसकी सूचना सिविल सर्जन डा. जगदीश प्रसाद को दिया गया। मौके पर पहुंचकर सिविल सर्जन ने अवैध रूप से संचालित न्यू जनता हॉस्पिटल को सिल कर दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जबकि हॉस्पिटल में इलाज रत तीन मरीजों को सदर अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया। जबकि हॉस्पिटल संचालक कैलाश कुमार दांगी के विरुद्ध कड़ी करवाई की तैयारी की जा रही है। जांच टीम द्वारा अवैध रूप से संचालित गैर सरकारी क्लीनिक व स्वास्थ्य केंद्र के संचालकों पर की गई करवाई से हड़कंप मच गई। बताया गया कि यह जांच उपायुक्त कीर्तिश्री जी के निर्देश पर मंगलवार को प्रखंड के विभिन्न गांवों व पंचायत में संचालित क्लीनिक व स्वास्थ्य केंद्र की जांच किया गया। जांच टीम में प्रखंड विकास पदाधिकारी के अलावे डा.प्रभात कुमार बीपीएम मो.मारूफ व थाना के जवान सहित थे।