चतरा में होमगार्ड बहाली का डीसी ने लिया जायजा

हिन्दुस्तान, चतरा
Follow us on Google News
share

चतरा में एक अप्रैल से होम गार्ड बहाली प्रक्रिया शुरू होगी। उपायुक्त कीर्तिश्री ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। शारीरिक जांच और लिखित परीक्षा एक से 23 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।

चतरा में होमगार्ड बहाली का डीसी ने लिया जायजा

चतरा संवाददाता। जिले में आगामी एक अप्रैल से आयोजित होने वाली होम गार्ड बहाली प्रक्रिया को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बहाली प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था तथा भीड़ प्रबंधन को लेकर भी विस्तृत निर्देश दिए।इस दौरान बहाली के दौरान होने वाली प्रक्रियाओं का ट्रायल भी कराया गया, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था की संभावना को पहले ही समाप्त किया जा सके।

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी तैयारियाँ पूर्ण करने का निर्देश दिया।जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बहाली प्रक्रिया निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो। मौके पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, डीएसपी मुख्यालय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।एक से 23 अप्रैल तक होगी लिखित परीक्षाजिले में होमगार्ड जवानों की बहाली को लेकर शारीरिक जांच और लिखित परीक्षा एक अप्रैल से 23 अप्रैल तक ली जाएगी। सभी अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच लिखित परीक्षा जिला मुख्यालय स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगी। अभ्यर्थियों को सुबह छह बजे यहां रिपोर्टिंग करना अनिवार्य होगा। एक अप्रैल को कान्हाचट्टी, दो को गिद्धौर, चार को लावालौंग, छह को पत्थलगड्डा, सात को मयूरहंड, आठ को कुन्दा, नौ को चतरा सदर, 10 को चतरा सदर, 11 को इटखोरी, 13 और 15 को हंटरगंज, 16 और 17 को सिमरिया, 18 और 20 को प्रतापपुर, 21 और 22 को टंडवा तथा 23 अप्रैल को शहरी तकनीकी एवं गैर-तकनीकी परीक्षा ली जाएगी। अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता जाँच एवं लिखित परीक्षा ली जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।