ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चतरादोनों समुदाय ने होली पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का लिया संकल्प

दोनों समुदाय ने होली पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का लिया संकल्प

होली पर्व के मद्देनजर सदर थाना परिसर में रविवार को शांति समिति सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने होली पर्व को शांति और सदभावपूर्ण वातावरण में मनाने का आह्वान...

दोनों समुदाय ने होली पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का लिया संकल्प
हिन्दुस्तान टीम,चतराMon, 26 Feb 2018 12:46 AM
ऐप पर पढ़ें

होली पर्व के मद्देनजर सदर थाना परिसर में रविवार को शांति समिति सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने होली पर्व को शांति और सदभावपूर्ण वातावरण में मनाने का आह्वान किया। उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों पर दोनों समुदाय के लोगों से नजर रखने का आह्वान किया गया। साथ ही सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को चिन्हित कर इसकी सूचना देने की बात कही गयी। बैठक में उपस्थित दोनों समुदाय के लोगों ने जिला और पुलिस प्रशासन को आश्वस्त किया कि होली पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जायेगा। बैठक में होली पर्व को देखते हुए निर्बाध बिजली और पानी देने की बात कही गयी। वहीं शराब की बिक्री और पीने पर रोक लगाने व संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती का निर्णय लिया गया। इस दौरान होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर आपसी भाईचारगी का संदेश दिया। मौके पर एसडीपीओ ज्ञान रंजन, सीओ यामुन रविदास, पुलिस निरीक्षक सह सदर थाना प्रभारी राम अवध सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी अजय वर्मा, सीताराम यादव, सैय्यद सदरूद्दीन अहमद, कुमार विवेक, हाजी मो साबिर हुसैन सहित दोनों समुदाय के दर्जनों लोग उपसिथत थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें