हिमांशु ने चलाया जनसंपर्क अभियान
हिमांशु ने चलाया जनसंपर्क अभियानहिमांशु ने चलाया जनसंपर्क अभियानहिमांशु ने चलाया जनसंपर्क अभियानहिमांशु ने चलाया जनसंपर्क अभियानहिमांशु ने चलाया जनसंप

चतरा, प्रतिनिधि। चतरा नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हिमांशु कुमार उर्फ हनी ने बुधवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में डोर-टू-डोर जाकर लोगों से मुलाकात की और अपने पक्ष में समर्थन मांगा। जनसंपर्क के दौरान उम्मीदवार ने स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा भरोसा दिलाया कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला और वे निर्वाचित हुए तो क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य शहर में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना, साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार लाना और युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


