प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला आयोजित, 500 से अधिक लोग हुए लाभान्वित
प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला आयोजित, 500 से अधिक लोग हुए लाभान्वितप्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला आयोजित, 500 से अधिक लोग हुए लाभान्वितप्रखंड स्तरीय स्वा

लावालौंग, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना के सामने मैदान में शनिवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख मनीषा देवी, सांसद प्रतिनिधि एवं विधायक प्रतिनिधि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। कार्यक्रम का संचालन चिकित्सा प्रभारी डॉ. बी.एन. प्रसाद ने किया। स्वास्थ्य मेला में प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहुंचे करीब 500 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर में टीबी जांच, कुष्ठ रोग जांच, सामान्य ओपीडी, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, बीपी एवं शुगर जांच सहित विभिन्न बीमारियों के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे। जांच के उपरांत मरीजों को आवश्यक दवाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं तथा चिकित्सकों द्वारा उचित परामर्श भी दिया गया।
प्रमुख मनीषा देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेला ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी है, जहां एक ही स्थान पर कई प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार गरीब और जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बीटीटी विमला देवी ने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। वहीं चिकित्सा प्रभारी डॉ. बी.एन. प्रसाद ने कहा कि प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है, जिसके माध्यम से पांच लाख रुपये तक का इलाज नि:शुल्क किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की। स्वास्थ्य मेला में डॉ. उत्तम कुमार, योगेश कुमार, मो. इनामूल, बीपीएम उदय कुमार, निधि कुमारी, बीएएम महताब अंसारी, लैब टेक्नीशियन तस्लीम, तौफीक, फार्मासिस्ट साजिद अंसारी, मो. एल्फाज, मो. इस्तियाक सहित सभी सीएचओ, जीएनएम, एएनएम, एलटी, बीटीटी, सहिया दीदी, सेविका, स्वास्थ्यकर्मी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



