Chatra News: श्रद्धा भक्ति से मनाया गया गुरुनानक देवजी का ज्योति-जोत गुरु पर्व

हिन्दुस्तान, चतरा
Follow us on Google News
share

Chatra News: हंटरगंज के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, केदली कला में गुरु नानक देव जी का पावन ज्योति-जोत गुरुपर्व श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में गुरबाणी कीर्तन और सामूहिक पाठ के साथ मानवता के सुख-शांति की कामना की गई। संगत ने गुरु जी की शिक्षाओं का पालन करने का संकल्प लिया।

Chatra News: श्रद्धा भक्ति से मनाया गया गुरुनानक देवजी का ज्योति-जोत गुरु पर्व

Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। स्थानीय गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, केदली कला में पातशाह धन-धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज का पावन ज्योति-जोत गुरुपर्व श्रद्धा, भक्ति एवं गुरमति मर्यादा के साथ मनाया गया। इस दौरान पूरा गुरुद्वारा परिसर गुरबाणी कीर्तन से गुंजायमान होता रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ रहरास साहिब के पाठ के बाद श्री सुखमनी साहिब के सामूहिक पाठ से हुआ। इसके बाद बच्चियों द्वारा प्रस्तुत शब्द-कीर्तन ने संगत को निहाल किया। जिसके बाद आनंद साहिब का पाठ और अरदास की गई। जिसमें समस्त मानवता के सुख-शांति, आपसी भाईचारे की कामना की गई। गुरुपर्व के अवसर पर माता गुजरी जी सेवा समिति, बाबा दीप सिंह सेवा समिति, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों एवं काफी संख्या में संगत शामिल हुए।

वक्ताओं ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने एक परमात्मा, एक मानव परिवार और समानता का संदेश दिया। उन्होंने जात-पात, भेदभाव और अंधविश्वास का विरोध कर सत्य, सेवा और सद्भावना का मार्ग दिखाया। उनका सिद्धांत "नाम जपो, किरत करो, वंड छको" आज भी ईमानदारी, मेहनत और जरूरतमंदों की मदद की प्रेरणा देता है। संगत ने गुरु जी की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने और मानव सेवा का संकल्प लिया। आयोजन में सेवा समितियों का सराहनीय योगदान रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चतराChatra News: श्रद्धा भक्ति से मनाया गया गुरुनानक देवजी का ज्योति-जोत गुरु पर्व