Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsGrand Welcome Ceremony for RJD MLA Ranvijay Sahu Organized by TSF
टीएसफोर करेगा विधायक रणविजय साहू का भव्य स्वागत : संजय स्नेही

टीएसफोर करेगा विधायक रणविजय साहू का भव्य स्वागत : संजय स्नेही

संक्षेप:

टीएसफोर करेगा विधायक रणविजय साहू का भव्य स्वागत : संजय स्नेहीटीएसफोर करेगा विधायक रणविजय साहू का भव्य स्वागत : संजय स्नेहीटीएसफोर करेगा विधायक रणविजय

Dec 06, 2025 09:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share Share
Follow Us on

चतरा, प्रतिनिधि। तेली साहू समाज संघर्ष समिति (टीएसफोर) द्वारा आरजेडी विधायक रणविजय साहू के सम्मान में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 28 दिसंबर को लातेहार जिला मुख्यालय स्थित कार्निवल्स मैरिज हॉल में संपन्न होगा। प्रदेश अध्यक्ष संजय स्नेही ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि समस्तीपुर जिले के मोरवा विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए विधायक रणविजय साहू के सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर टीएसफोर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहू भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। समारोह की तैयारी और रणनीति बनाने की जिम्मेदारी लातेहार निवासी एवं टीएसफोर झारखंड के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद तथा जिलाध्यक्ष बलराम प्रसाद साहू को सौंपी गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

संजय स्नेही ने बताया कि जल्द ही राज्य के सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा।