रुद्र महायज्ञ के जयघोष से गूंजा इचाककला, भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ

Newswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share

रुद्र महायज्ञ के जयघोष से गूंजा इचाककला, भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभरुद्र महायज्ञ के जयघोष से गूंजा इचाककला, भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभरुद्र मह

रुद्र महायज्ञ के जयघोष से गूंजा इचाककला, भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ

सिमरिया निज प्रतिनिधि। प्रखंड के इचाक कला गांव में शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर फल्गु नदी के उद्गम स्थल से एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा की शुरुआत फल्गु नदी के तट पर विधि-विधान से जल भरने के साथ हुई। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश धारण कर पदयात्रा की। वैदिक मंत्रोच्चार और 'हर-हर महादेव' के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। गाजे-बाजे के साथ निकली यह यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस यज्ञ मंडप पहुँची, जहाँ कलश स्थापित किए गए।

यज्ञ स्थल पर मुख्य आचार्य भैरव शास्त्री द्वारा वैदिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना कराई गई। आयोजन समिति ने बताया कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन सुबह हवन-पूजन और शाम को विद्वान कथावाचकों द्वारा प्रवचन का आयोजन होगा। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की भी व्यापक व्यवस्था की गई है।शांति और समृद्धि की कामनाग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इस महायज्ञ का आयोजन किया गया है। यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय युवाओं और गणमान्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस मौके जिप सदस्य देवनन्दन साहू, पूर्व जिप सदस्य जय प्रकाश सिंह, अनामिका देवी, मुखिया नरेश साव,उप प्रमुख दामोदर गोप , बलदेव ठाकुर, राजीव कुमार सहित आसपास के गांवों से आए सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।