Grand Kalash Yatra Celebrated in Dhodhi Mandhaniya During Navratri नवरात्रा को लेकर निकाला गया भव्य कलश यात्रा, Chatra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsGrand Kalash Yatra Celebrated in Dhodhi Mandhaniya During Navratri

नवरात्रा को लेकर निकाला गया भव्य कलश यात्रा

ढोढ़ी मंधनियां में नवरात्रा के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत दुर्गा मंदिर से हुई, जहां मंत्रोचारण के बाद कलशों में जल भरा गया। मुख्य अतिथि को पूजा समिति द्वारा सम्मानित किया गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, चतराMon, 29 Sep 2025 11:18 PM
share Share
Follow Us on
नवरात्रा को लेकर निकाला गया भव्य कलश यात्रा

मयूरहंड, प्रतिनिधि। प्रखंड के ढोढ़ी मंधनियां में नवरात्रा के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाला गया। दुर्गा मंदिर से यात्रा की शुरूआत की गयी। इस दौरान विधिवत मंत्रोचारण के बाद कलशों में जल भरा गया। इसके बाद पुन: दुर्गा मंदिर में आ कर कलश स्थापित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में आए समाजसेवी लोगों को पूजा समिति द्वारा अंग वस्त्र शेखर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व ढोढी मंधनिया पूजा के अवसर पर रात में डांडिया का कार्यक्रम का आयोजन किया। स्थानीय कलाकार द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के युवतियों ने भाग लिया। कार्यक्रम करने के लिए इनको पंद्रह दिन पूर्व से अनुभवी कलाकार द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा था।

डांडिया देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।