Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsGrand Kalash Yatra and Shat Chandi Mahayagna Begins in Torar Village
तोरार गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ

तोरार गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ

संक्षेप:

सोमवार को तोरार गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ ग्राम देवी प्राण प्रतिष्ठा सह श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ की शुरुआत हुई। कलश यात्रा में 351 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यज्ञ समिति के अध्यक्ष ने बताया कि महायज्ञ 02 से 6 फरवरी तक चलेगा, जिसमें भजन कीर्तन और प्रवचन का कार्यक्रम होगा।

Feb 02, 2026 11:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share Share
Follow Us on

सिमरिया निज प्रतिनिधि प्रखंड के तोरार गांव में सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ ग्राम देवी प्राण प्रतिष्ठा सह श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ हो गया। कलश यात्रा में जिप सदस्य रोहिणी देवी, पुंडरा मुखिया बिनोद महतो, एदला मुखिया प्रतिनिधि जागेश्वर प्रसाद कुशवाहा, नेमधारी महतो और मनोज सिंह शामिल हुए। जिप सदस्य ने श्रद्धालुओं को कलश देकर यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा में 351 श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा में तोरार गांव के साथ- साथ अनगढ़ा, तिबाब खैरानवां, माडरगढ़ा, बिरहु नावाटांड समेत अन्य गांव के श्रद्धालु शामिल थे। श्रद्धालु देवी मंडप से कलश उठाकर महनैया नदी पहुंचे, जहां पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरवाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद श्रद्धालु नगर भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप पहुंचे और कलश को स्थापित किया। इस दौरान हर महादेव, हर शम्भू बाबा, जय श्री राम जय बजरंग बली के जयकारे लगाये गये। महायज्ञ प्रारम्भ होते ही सम्पूर्ण गांव भक्तिमय हो गया है। यज्ञ समिति के अध्यक्ष युगलकिशोर प्रसाद ने बताया कि महायज्ञ 02 से 6 फरवरी तक चलेगा। कहा कि सांध्यकालीन भजन कीर्तन और रात्रि में प्रवचन का कार्यक्रम होगा। प्रवचन के लिए देश के विभिन्न जगहों से कथा वाचक पहुंच रहे हैं। कलश यात्रा में यज्ञ समिति सचिव अशोक प्रसाद, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, सुजीत कुमार, विजय प्रसाद, गोपाल महतो, शिवनन्दन प्रसाद, प्रेमलाल प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद, दुलारचंद प्रसाद,जानकी प्रसाद, अमित कुमार, पवन कुमार, पंकज कुमार, नीरज कुमार, जागेश्वर प्रसाद, राजेश प्रसाद, नन्दकिशोर प्रसाद, ठाकुर महतो, मनोज प्रसाद, उमेश प्रसाद, रोहित भुइयां, मनोज भुइयां, कारण भुइयां, सोनू, अभय, शनि शामिल थे।