ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चतरासरकार का गोदाम भरा पड़ा पर गरीबों का पेट खाली: वृंदा करात

सरकार का गोदाम भरा पड़ा पर गरीबों का पेट खाली: वृंदा करात

हाथ में राशन कार्ड लिए लोग घूम रहे है। पर एक-एक दाना राशन के लिए लोग मोहताज हैं। भारत आज अपने बेरोजगारी, अव्यवस्था, भ्रष्टाचार के लिए विश्व में जाना जा रहा है। पिछले 5 सालों में देश अपने सबसे खतरनाक...

सरकार का गोदाम भरा पड़ा पर गरीबों का पेट खाली: वृंदा करात
हिन्दुस्तान टीम,चतराMon, 25 Nov 2019 02:27 AM
ऐप पर पढ़ें

हाथ में राशन कार्ड लिए लोग घूम रहे है। पर एक-एक दाना राशन के लिए लोग मोहताज हैं। भारत आज अपने बेरोजगारी, अव्यवस्था, भ्रष्टाचार के लिए विश्व में जाना जा रहा है। पिछले 5 सालों में देश अपने सबसे खतरनाक स्थिति में पहुंच चुकी है। आज हमारे गरीब पड़ोसी राज्य हमसे बेहतर स्थिति में हैं। भारत माता और इनके सपूत बदहाल स्थिति में हैं। सरकार के गोदाम में 5 हजार करोड़ टन अनाज भरा हुआ है। लेकिन गरीब एक एक दाना के लिए तरस रहे हैं। गरीब भूख से मौत के मुंह में समा रहे हैं। उक्त बातें हंटरगंज पानी टंकी मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी) के पोलित ब्यूरो वृंदा करात ने लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आज झारखंड में रघुवर सरकार गरीब मजदूरों को रोजगार देने की जगह उन्हें बेरोजगारी और भूख के चंगुल में लाकर खड़ा कर दिया है। अभी तक भूख से 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और सरकार विकास और अपने उपलब्धियां गिना रही है। बेशर्म भाजपा सरकार भूखे मरने वालों को भूखा मानने तक से इंकार कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की सरकार है। केंद्र और राज्य सरकार के गठन में मुख्य भूमिका निभाने वाले देश के बड़े पूंजीपतियों के द्वारा सरकार के उपर किए गए मेहरबानियो का एहसान चुकाने के लिए सरकार ने इनके अरबों खरबों रूपये का लोन माफ कर दिया। एक लाख 30 हजार करोड़ का टैक्स को भी इन्हें खुश करने के लिए माफ कर दिया गया। ताकि इन पूंजीपतियों की सहयोग भाजपा के खरीद-फरोख्त सरकार के गठन में मिलता रहे। सरकार कागज पर शौचालय, सड़क, बिजली बनाकर देश की भोली-भाली जनता को बरगलाने का काम कर रही है। ऐसे खरीद-फरोख्त की सरकार को चुनाव के समय में देश की जनता करारा जवाब देगी और उन्हें मुंह की खानी पड़ेगी। वृंदा करात ने चतरा विधानसभा से चुनाव लड़ रहे दो प्रत्याशियों को दल बदलू कहते हुए भारत के कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार नरेश राम भारती को गरीब का पुत्र और इस माटी का लाल बताते हुए इस क्षेत्र के विकास के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार बताया। अपने स्थानीय सपूत को विजय बनाकर अपने शक्ति से खरीद-फरोख्त के सरकार को अवगत कराने का अपील आम मतदाताओं से किया। इस चुनावी सभा की अध्यक्षता भारत के कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड रामदेव सिंह ने किया। इसके अलावा सभा को पार्टी के राज्य सचिव गोपीकांत बख्शी, नौजवान संघर्ष मोर्चा के राज्य सचिव संजय पासवान, किसान सभा के महासचिव सुफल महतो सहित कामरेड रामदेव सिंह, राजेश दास, विनोद कुमार भारती, लोहडी यादव, राजकुमार यादव, पून भारती सहित अन्य वक्ताओं ने भी किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें