ग्रामीणों की मांग पर सिमरिया सीओ का एक्शन, सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण

हिन्दुस्तान, चतरा
Follow us on Google News
share

सिमरिया के सोहरकला गांव में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। ग्रामीणों की शिकायत पर सीओ गौरव कुमार राय ने बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन को मुक्त कराया। उन्होंने चेतावनी दी कि अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जो लोग अवैध कब्जा कर रहे हैं, उन्हें खुद खाली करना होगा।

ग्रामीणों की मांग पर सिमरिया सीओ का एक्शन, सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण

सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया अंचल के सोहरकला गांव के डेला बागी में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ग्रामीणों की लंबे समय से चल रही मांग पर संज्ञान लेते हुए सिमरिया सीओ गौरव कुमार राय ने बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। डेला बागी के ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय में आवेदन देकर शिकायत की थी कि गांव की पक्की सड़क के किनारे स्थित गैरमजूरूआ आम भूमि (खाता नंबर 82, प्लॉट नंबर 485) पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। शिकायत में बताया गया था कि इस सरकारी जमीन पर नियम विरुद्ध तरीके से शौचालय का निर्माण कराया जा रहा था।

अवैध निर्माण मामले में ग्रामीणों की शिकायत की पुष्टि होने के बाद, सीओ गौरव कुमार राय पुलिस बल और जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए अवैध रूप से बनाए जा रहे निर्माण को ध्वस्त कर दिया। सीओ की इस त्वरित कार्रवाई का ग्रामीणों ने स्वागत किया है और इसकी सराहना की है।सीओ की सख्त चेतावनीकार्रवाई के बाद अंचलाधिकारी गौरव कुमार राय ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अंचल क्षेत्र में कहीं भी गैरमजूरूआ आम, खास या केशर-ए-हिन्द भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अपील की है कि जिन लोगों ने भी ऐसी जमीनों पर अवैध कब्जा कर रखा है, वे उसे स्वत: खाली कर दें। यदि ऐसा नहीं किया गया, तो प्रशासन सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर चलाएगा और संबंधित व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।