चतरा में पेट्रोल-डीजल संकट गहराया

Newswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share

चतरा में पिछले दो दिनों से पेट्रोल और डीजल की कमी से लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं। अधिकांश पेट्रोल पंपों पर ईंधन की किल्लत है। बाइक चालकों को 200 रुपये और कार चालकों को 1100 रुपये तक का ही पेट्रोल मिल रहा है। डीजल के लिए भी केवल 2000 रुपये तक की सीमित मात्रा दी जा रही है।

चतरा में पेट्रोल-डीजल संकट गहराया

चतरा, प्रतिनिधि। जिले में बीते दो दिनों से पेट्रोल और डीजल की कमी से आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। चतरा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक अधिकांश पेट्रोल पंपों पर ईंधन की किल्लत देखी जा रही है। हालांकि गुरुवार को कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पहुंची, लेकिन लोगों को सीमित मात्रा में ही ईंधन दिया जा रहा है।पेट्रोल पंपों पर बाइक चालकों को केवल 200 रुपये तक का पेट्रोल दिया जा रहा है, जबकि कार चालकों को अधिकतम 1100 रुपये तक का ही पेट्रोल मिल पा रहा है। वहीं डीजल लेने पहुंचे वाहन चालकों को भी मात्र 2000 रुपये तक का ही डीजल दिया जा रहा है।

इस वजह से लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। ईंधन संकट का असर आम जनजीवन के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था, छोटे कारोबारियों और किसानों पर भी पड़ने लगा है। कई लोग जरूरी काम छोड़कर पेट्रोल पंपों की लाइन में खड़े नजर आए। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी गंभीर बताई जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।