जनसेवा से मिलती है आंतरिक खुशी : विधायक
हंटरगंज में रविवार को निशुल्क मेगा स्वास्थ्य कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सैकड़ों मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें मुफ्त दवाइयां दी गई। विधायक जनार्दन पासवान ने कहा कि इस कैंप का उद्देश्य गरीब तबके के मरीजों का इलाज करना है।

हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज पानी टंकी के समीप रविवार को निशुल्क मेगा स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। कैंप हृदय और मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ आदर्श कुमार एवं दन्त चिकित्सक डॉ श्रुति राज के नेतृत्व में लगाया गया। मेगा स्वास्थ्य कैंप मगध प्रमंडल के चिकित्सा विज्ञान के जनक डॉ एएन राय के निर्देश पर लगाया गया। मेगा स्वास्थ्य कैंप का उद्घाटन गया के नामचीन डॉक्टर मृत्युंजय कुमार सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित एवं फीता काट कर किया गया। कैंप में मुख्य रूप से हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ दीनानाथ, श्याम नंदन सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ जनरल सर्जन डॉ कुमार सत्यम शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ ऋषिकेश कुमार, जनरल फिजिशियन डॉ अभिषेक कुमार सिंह, गैस्ट्रोलॉजी संजीव कुमार, साहित्य कई रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हुए।
स्वास्थ्य मेगा कैंप में आए चिकित्सकों के द्वारा सैकड़ो मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया। जांच के अनुसार विभिन्न बीमारियों से संबंधित निशुल्क दवा भी मरीज को दी गई। स्वास्थ्य मेगा कैंप में अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक जनार्दन पासवान ने बताया की इस तरह से कैंप लगाने का एकमात्र उद्देश्य गरीब असहाय मजदूर तबके के मरीजों का इलाज कर समाज सेवा करना है। ऐसे कार्यों से लोगों को आंतरिक शांति मिलता है। जो एक उसमें जीवन व्यतीत करने के लिए जरूरी है। इस मौके पर अधिवक्ता नागेंद्र सिंह भाजपा जिला उपाध्यक्ष युगल सिंह मनोज सिंह, रजनीश कुमार के अलावा काफी संख्या में लोग शामिल हुए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


