Chatra News: कैंडी नगर पंचायत भवन में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, 60 से अधिक लोगों की हुई जांच

हिन्दुस्तान, चतरा
Follow us on Google News
share

Chatra News: कैंडी नगर पंचायत भवन में रविवार को नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें 60 से अधिक ग्रामीणों की आंखों की जांच की गई। लोकनायक जयप्रकाश नेत्र अस्पताल की टीम ने मोतियाबिंद सहित विभिन्न आंखों की बीमारियों की जांच की। जिन मरीजों को गंभीर समस्या मिली, उन्हें नि:शुल्क इलाज के लिए अस्पताल भेजा जाएगा।

Chatra News: कैंडी नगर पंचायत भवन में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, 60 से अधिक लोगों की हुई जांच

Chatra News: कैंडी नगर पंचायत भवन में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, 60 से अधिक लोगों की हुई जांच कैंडी नगर पंचायत भवन में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, 60 से अधिक लोगों की हुई जांचकान्हाचट्टी प्रतिनिधिकान्हाचट्टी प्रखंड के कैंडी नगर पंचायत भवन में रविवार को चौपारण स्थित लोकनायक जयप्रकाश नेत्र अस्पताल(बहेरा आश्रम) के सौजन्य से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 60 से अधिक ग्रामीणों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. आर्यन ने मोतियाबिंद सहित आंखों से जुड़ी विभिन्न बीमारियों की जांच की। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य ऐसे लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, जो किसी कारणवश अस्पताल जाकर जांच कराने में सक्षम नहीं हैं।

इसी उद्देश्य से अस्पताल की टीम पंचायत स्तर पर पहुंचकर नि:शुल्क जांच शिविर आयोजित कर रही है। डॉ. आर्यन ने बताया कि जांच के दौरान जिन मरीजों में मोतियाबिंद या अन्य गंभीर नेत्र रोग पाए जाएंगे, उन्हें अस्पताल की ओर से नि:शुल्क वाहन उपलब्ध कराकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाएगा तथा उपचार के बाद सुरक्षित वापस उनके घर भी पहुंचाया जाएगा।फोटो 12 जुलाई चतरा 8- शिविर में नेत्र जांच करते चिकित्सक

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।