चार लोगों को भौंरों ने काट कर किया घायल, स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती
कल्याणपुर सिवाना के जंगल में मवेशी चराने गई 3 महिला व एक युवक को भौंरों ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। सभी घायलों को पंचायत के मुखिया उमेश...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,चतराFri, 17 Sep 2021 03:01 AM
ऐप पर पढ़ें
इटखोरी। निज प्रतिनिधि
कल्याणपुर सिवाना के जंगल में मवेशी चराने गई 3 महिला व एक युवक को भौंरों ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। सभी घायलों को पंचायत के मुखिया उमेश साव व उमेश यादव के सहयोग से समुदायिक स्वास्थ्य इटखोरी में भर्ती करवाया गया जहां चिकित्सक अशोक कुमार ने सभी घायलों का इलाज किया है। घायलों ने बताया कि मवेशी चराने के दौरान एकाएक जंगल में भौरों ने हमला कर दिया, हम लोगों ने इस दौरान नहर में कूदकर भौंरों के हमले से जान बचाया। घायलों में सुनीता देवी पति अजय यादव , सुनीता देवी पति दिवाकर यादव ,निर्मला देवी का नाम शामिल है।
