Chatra News: राखी, थाल सज्जा व मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

हिन्दुस्तान, चतरा
share

Chatra News: राखी, थाल सज्जा व मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभाराखी, थाल सज्जा व मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभाराखी, थाल सज्जा व

Chatra News: राखी, थाल सज्जा व मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Chatra News: चतरा प्रतिनिधि दीभा स्थित इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय में शुक्रवार को बालिका व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम के तहत राखी बनाओ, थाल सज्जा एवं मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बाल वर्ग की 180 और किशोर वर्ग की 92 छात्राओं समेत कुल 272 बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने स्वनिर्मित आकर्षक राखियों, सुंदर ढंग से सजाए गए पूजा थालों और मनमोहक मेहंदी डिजाइनों के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या सुशीला कुमारी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्राओं के हस्तकौशल एवं रचनात्मक क्षमता के विकास के साथ उन्हें भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

प्राचार्य रमेश कुमार सिंह ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अटूट रिश्ते का प्रतीक है।प्रतियोगिता में ज्योति शरण, वसुंधरा तन्वी, सीमा वर्मा, सुप्रिया अंजली, रितिका सिन्हा एवं ममता सिन्हा ने निर्णायिका की भूमिका निभाई। सफल प्रतिभागियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा।फोटो21 अगस्त चतरा 16- मेंहदी प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चतराChatra News: राखी, थाल सज्जा व मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा