भीषण सड़क हादसा - दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share

सिमरिया थाना क्षेत्र में टूटीलावा स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर में संतोष पांडे की मौत हो गई। उनकी पत्नी और अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को सिमरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां संतोष ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

भीषण सड़क हादसा - दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

सिमरिया निज प्रतिनिधि। सिमरिया थाना क्षेत्र के टूटीलावा स्कूल के पास गुरुवार की देर शाम दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान पुंडरा गांव निवासी संतोष पांडे पिता स्वर्गीय कालीचरण पांडेय के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही सिमरिया पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए सिमरिया रेफलरल अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान संतोष पांडे ने दम तोड़ दिया। जबकि हादसे में संतोष पांडे की पत्नी गंभीर रूप से घायल है, उनका इलाज जारी है।

वहीं, दूसरी बाइक पर सवार लावालौंग थाना क्षेत्र के जोजबारी गांव निवासी आशीष तुरी और उनकी मां सानों देवी भी बुरी तरह घायल हो गयी है। सभी का सिमरिया रेफरल अस्तपताल में प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। हजारीबाग में चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। देर शाम हुई इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। बताया जाता है कि मृतक संतोष पांडेय अपनी पत्नी के साथ हजारीबाग से अपना गांव पुंडरा जा रहे थे, वहीं दूसरी बाईक पर सवार लोग भी हजारीबाग से आ रहे थी इसी दौरान बाईक की रफ्तार तेज होने के कारण पीछे वाली बाईक ने टूटीलावा स्कूल के समीप संतोष की बाईक को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे यह हादसा हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।