सड़क दुर्घटना में सीएचओ की मौत, दो घायल

हिन्दुस्तान, चतरा
Follow us on Google News
share

गिद्धौर थाना क्षेत्र के पांडेमहुआ में शनिवार सुबह दो बाइक की टक्कर में 25 वर्षीय सचिन कुमार की मौत हो गई। वह सदर अस्पताल में सीएचओ के पद पर कार्यरत थे। हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सचिन को हजारीबाग ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

सड़क दुर्घटना में सीएचओ की मौत, दो घायल

गिद्धौर, प्रतिनिधि। गिद्धौर थाना क्षेत्र के पांडेमहुआ स्थित इंदु फ्यूल स्टेशन के पास शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान गिद्धौर निवासी दयाशंकर दांगी के 25 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार के रूप में हुई है। सचिन सदर अस्पताल में सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ अफसर) के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, सचिन कुमार पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में पेट्रोल लेकर ड्यूटी के लिए चतरा अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान पांडेमहुआ की ओर से आ रही एक अनियंत्रित अपाची बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

अपाची बाइक पर सिंदुआरी निवासी नसीब भुइयां और आनंद भुइयां सवार थे, जो अपने घर लौट रहे थे।हजारीबाग ले जाने के दौरान रास्ते में हुई मौतदोनों बाइक की टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां सचिन की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हजारीबाग रेफर कर दिया। हजारीबाग जाने के क्रम में रास्ते में सचिन ने दम तोड़ दिया। अन्य दोनों घायल युवकों का इलाज हजारीबाग में जारी है, जहाँ उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।माता-पिता के इकलौते पुत्र थे सीएचओसचिन अपने परिवार का इकलौता वारिस था, उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्वास्थ्य विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई है। सहकर्मियों ने उन्हें एक मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ साथी बताया। पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।