Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsFarmers Protest Against Railway Construction Without Compensation in Simaria
शिवपुर कठौतिया रेल लाइन निर्माण में बिना मुआवजा के काम करने पर रैयतों का विरोध

शिवपुर कठौतिया रेल लाइन निर्माण में बिना मुआवजा के काम करने पर रैयतों का विरोध

संक्षेप: शिवपुर कठौतिया रेल लाइन निर्माण में बिना मुआवजा के काम करने पर रैयतों का विरोधशिवपुर कठौतिया रेल लाइन निर्माण में बिना मुआवजा के काम करने पर रैयतों का

Sat, 8 Nov 2025 09:09 PMNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share Share
Follow Us on

सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया थाना के कटिया गांव के रैयतों ने शिवपुर कठौतिया रेल लाइन निर्माण में अधिग्रहित जमीन पर बिना मुआवजा के रेल निर्माण कार्य का रैयतों ने विरोध किया है। इस बाबत रैयतों ने शनिवार को एसडीओ कार्यालय में आवेदन देकर गुहार लगाई है। बताया गया है कि कटिया गांव के खाता नंबर 99 प्लॉट नंबर 283 रकबा 1.02 डिसमिल गैर मजरूवा खास जमीन का अधिग्रहण शिवपुरी कठौतिया रेल लाइन निर्माण में किया गया है। उक्त जमीन 1963 ई में बालेसर पांडे, दिवाकर पांडे, अजीत पांडे, पंकज पांडे, कृष्ण कुमार पांडे आदि के पूर्वज को अंचल कार्यालय द्वारा बंदोबस्त किया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विभाग द्वारा उक्त जमीन के बिना मुआवजा दिए हुए कार्य प्रारंभ किया गया है। निर्माण कार्य होने से किसान के फसल भी बर्बाद हो रहे हैं। इस बात सिमरिया सीओ से अनुरोध करने पर उन्होंने सिमरिया अंचल द्वारा बालेश्वर पांडे व दिवाकर पांडे वगैरह को पत्रांक 1146 दिनांक 7 नवंबर 25 को दो नोटिस दिया गया। जिसमें रैयती मान्यता के लिए अग्रतर कार्रवाई की बात कही गई। जबकि दुसरे दिन ही रेलवे अधिकारी के दबाव में उक्त जमीन पर पुलिस बल के साथ पहुंचकर रैयतों को बल पूर्वक हटाकर काम शुरू करवा दिया गया है। कार्य प्रारंभ होने से बगल में लगे धान की फसल भी बर्बाद हो रही है। रैयतों ने एसडीओ से मुआवजा दिलाने के बाद कार्य प्रारंभ करवाने का अनुरोध किया है।