Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsFarmers in Kunda Face Hardship Due to Lack of Rice Purchase Centers
कुंदा में धान क्रय केंद्र नही खुलने से किसान परेशान, बिचौलिए सस्ते दाम में खरीद रहे हैं धान

कुंदा में धान क्रय केंद्र नही खुलने से किसान परेशान, बिचौलिए सस्ते दाम में खरीद रहे हैं धान

संक्षेप:

कुंदा में धान क्रय केंद्र नही खुलने से किसान परेशान, बिचौलिए सस्ते दाम में खरीद रहे हैं धानकुंदा में धान क्रय केंद्र नही खुलने से किसान परेशान, बिचौलि

Dec 05, 2025 12:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share Share
Follow Us on

कुंदा प्रतिनिधि प्रखंड में अभी तक सरकारी स्तर पर धान क्रय केंद्र नहीं खोला जा सका है। इस कारण प्रखंड क्षेत्र के किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान अपने धान को क्षेत्र के साहूकारों के हाथों बेचने को मजबूर है। किसानों को कहना है कि इस बार धान की खेती करने में बहुत भारी नुकसान हुआ है मौसमी बारिश के कारण 40 प्रतिशत धान की फसल बारिश के कारण खेत में ही बर्बाद व खराब हो गया है। जो बचा है उसे भी धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से साहूकारों के हाथों बेचने को मजबूर हैं। किसानों को कहना है कि कर्ज लेकर धान की खेती किया था।और

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अभी पैसा चुकता करना बहुत जरूरी है। और इस स्थिति में धान क्रय केंद्र नहीं खुलना किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की परेशानी को देखते हुए भाजपा महामंत्री मनोज कुमार यादव ने कहा कि धान क्रय केंद्र शुरू नहीं होने से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है जबकि बिचौलिया की चांदी कट रही है। सरकार को जल्द से जल्द धान क्रय केंद्र शुरू करने की जरूरत है। वही इस समस्या को देख कर कुंदा के किसानों ने स्थानीय विधायक व उपायुक्त से धान क्रय केंद्र खुलवाने की मांग किया। फोटो11- बेचने के लिए ट्रैक्टर पर धान लोड करते किसान *-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*