
धौलाचक बांध का होगा कायाकल्प: जनार्दन पासवान
धौलाचक बांध का होगा कायाकल्प: जनार्दन पासवानधौलाचक बांध का होगा कायाकल्प: जनार्दन पासवानधौलाचक बांध का होगा कायाकल्प: जनार्दन पासवानधौलाचक बांध का होग
हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के बरहगांवा क्षेत्र के सैकड़ो किसानों की मांग पर बुधवार को विधायक जनार्दन पासवान भागेवार गांव स्थित धौलाचक बांध पहुंचे। जहां एक हजार से ज्यादा की संख्या में मौजूद किसानों ने विधायक जनार्दन पासवान का भव्य स्वागत किया। इस दौरान बरसों से बरहगवां क्षेत्र के किसानों के लिए लाइफ लाइन कहे जाने वाले धौलाचक बांध के टूटे हुए पिंड को किसानों ने विधायक को दिखाया। साथ ही इस बांध के पिंड को टूटे रहने के कारण सिंचाई के अभाव में सैकड़ो एकड़ भूमि पर फसल नहीं होने की गंभीर समस्या को विधायक के समक्ष रखा। विधायक जनार्दन पासवान ने ग्रामीणों के इस समस्या का त्वरित समाधान करते हुए अपने मद से टूटे हुए बांध के पिंड को बनाने का घोषणा किया।
साथ ही संबंधित विभाग को निर्माण स्थल पर आकर प्रक्रिया को पूरी कर एक सप्ताह के अंदर कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। विधायक के इस घोषणा के बाद वहां मौजूद किसानों में खुशी की लहर दौड़ पड़ा। विधायक जनार्दन पासवान ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर क्षेत्र के किसान, मजदूर, छात्र समस्याओं से जूझ रहे हैं तो क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का कोई औचित्य नहीं रह जाता। क्षेत्र के समस्याओं का समाधान और क्षेत्र को खुशहाल बनाना मेरी पहली प्राथमिकता है। मालूम हो कि बरसों से इस बांध का पिंड टूटा हुआ था। बांध का पिंड बनने के बाद आमीन, भागेवार, फतुआचक, रवैया, खरौना, गोसपुर, मायापुर, मल्लिकडीह, सैयपुर सहित कई गांव के एक हजार एकड़ भूमि पर फिर से हरियाली देखने को मिलेगा। पिंड के निर्माण की घोषणा के बाद बरहगंवा क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर है। इस मौके पर सुनील कुमार दास, युगल सिंह, जयहिंद पासवान, चंद्रिका यादव, नंदकिशोर प्रसाद वर्मा, उपेंद्र यादव, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




