वट सावित्री पूजा को लेकर महिलाओं में दिखा उत्साह
Newswrap हिन्दुस्तान, चतरा
कान्हाचट्टी के ग्रामीण क्षेत्रों में वट सावित्री पूजा को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया। सुहागिन महिलाओं ने व्रत का पारण किया और पति की लंबी उम्र एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। यह पूजा पति-पत्नी के अटूट प्रेम का प्रतीक है। बाजारों में पूजा की सामग्री की खरीददारी भी जोरों पर रही।

कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में कल होने वाले वट सावित्री पूजा को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने सुबह स्नान कर विधि-विधान के साथ व्रत का पारण किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि एवं पति की लंबी आयु की कामना की। स्थानीय महिलाओं ने बताया कि वट सावित्री पूजा हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखती है तथा यह पर्व पति-पत्नी के अटूट प्रेम और लम्बी उम्र की दुवा और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। पूजा को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल एवं महिलाएं पूजा की सामग्री की खरीददारी करते देखे गए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


