ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चतरानपा बोर्ड की बैठक में 19 करोड़ का प्राक्कलन तैयार

नपा बोर्ड की बैठक में 19 करोड़ का प्राक्कलन तैयार

नगर पर्षद बोर्ड की बैठक पांच सितम्बर को अध्यक्ष गुंजा देवी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में वार्ड संख्या 1 से 22 तक कई योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई। जिसका प्राक्कलन नपा के कनीय अभियंता...

नपा बोर्ड की बैठक में 19 करोड़ का प्राक्कलन तैयार
हिन्दुस्तान टीम,चतराFri, 06 Sep 2019 02:16 AM
ऐप पर पढ़ें

नगर पर्षद बोर्ड की बैठक पांच सितम्बर को अध्यक्ष गुंजा देवी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में वार्ड संख्या 1 से 22 तक कई योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई। जिसका प्राक्कलन नपा के कनीय अभियंता फिरोज के द्वारा तैयार कर लिया गया है। जिसका कुल राशि-18,9230,800 है। तैयार किए गए प्राक्कलन पर तकनीकी स्वीकृति और आवंटन उपलब्ध कराने हेतु मुख्य अभियंता तकनीकी कोषांग नगर विकास और आवास विभाग को भेजा जा रहा है। वार्ड संख्या 7 में जतराहीबाग मोर से पुरैनिया तालाब होते हुए टिबड़ेवाल स्कूल तक, हनुमान मंदिर से मोहन पंडित के घर तक, जनार्दन पंडित के घर से बजरंगबली मंदिर होते हुए नीरज लाल के घर तक, वार्ड संख्या 8 में सुरेंद्र घोष के घर से प्रयाग यादव के घर तक, संतोष यादव के घर से विनोद साहू के घर तक, महेंद्र यादव के घर से सीआरपीएफ कैंप तक, तालेश्वर पासवान के घर से अजय जायसवाल के घर तक, राजू हौंडा शोरूम से विनोद साव के घर तक, संजय सिंदुरिया के घर से संतोष कुमार के घर तक, बालकिशुन दांगी के घर से जयप्रकाश सिंह के घर तक, पूर्णिया तालाब से खटाल तक, नंद किशोर साहू के घर से देवी मंडप तक नाली निर्माण कार्य, वार्ड संख्या 18, 19, 20 एवं 21 में पुराना पेट्रोल पंप से डोमन बगीचा डॉक्टर सफीक डिस्पेंसरी से देवी मंडप चौक तक नाली निर्माण कार्य सहित विभिन्न वार्डों में नाली निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें