सकारात्मक सोच रखनेवाली पीएलवी जरूरतमंदों को पहुंचा रहीं लाभ
इटखोरी में पारा लीगल वोलेंटियर (पीएलवी) पूनम और आरती जरूरतमंदों को कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में जुटे हैं। वे विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड और स्वास्थ्य योजनाओं के लिए फॉर्म भरवाते हैं। इसके अलावा, वे कानूनी जागरूकता शिविरों के माध्यम से बाल विवाह और महिला अधिकारों पर शिक्षा भी प्रदान करते हैं।

इटखोरी, प्रतिनिधि। पारा लीगल वोलेंटियर (पीएलवी) के बिना लीगल सर्विस ऑथोरिटी का कार्य पूर्ण नहीं हो सकता है। विधिक कार्य में पीएलवी की अहम भूमिका है। पीएलवी के व्यवहार से डालसा की पहचान है। समाज के लिए सकारात्मक सोच रखने वाली इटखोरी की पारा लीगल बोलेंटियर पूनम व आरती प्रखण्ड कार्यालय परिसर स्थित अपने कार्यालय में प्रत्येक बुधवार को जरूरतमंदों को विभिन्न योजनाओं का सरकारी लाभ पहुचाने की पहल में लगे है। इस मौके पर पीएलवी पूनम व आरती ने कहा कि जो लोग आर्थिक तंगी या अशिक्षा के कारण वकील नहीं कर सकते, उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) द्वारा मुफ्त वकील और सलाह दिलाई जाती है , स्थानीय स्तर पर विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड, और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को फॉर्म भरवाकर सम्बंधित कार्यालय में जमा करते है ताकि आमजनों को परेशान न होना पड़े ।
अपने गांव या पंचायत में कानूनी जागरूकता शिविर लगाकर बाल विवाह, नशामुक्ति, और महिला अधिकारों पर लोगों को शिक्षित करने का कार्य करते है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


