हाथियों न टंडवा के दो घरों को उजाड़ा, फसलों को किया नुकसान
हाथियों न टंडवा के दो घरों को उजाड़ा, फसलों को किया नुकसानहाथियों न टंडवा के दो घरों को उजाड़ा, फसलों को किया नुकसान

टंडवा निज प्रतिनिधि वन प्रक्षेत्र टंडवा के सुदूरवर्ती जंगली इलाकों में इन दिनों हाथियों की चहलकदमी से ग्रामीण दहशत में है। शनिवार को वन क्षेत्र के मिश्रोल के पदमपुर गांव में किशुन गंझू के घर को हाथियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जबकि आसपास में लगे फसलों को नूकसान पहूंचाया। हाथियों द्वारा बार-बार किसुन गंझू के घर को निशाना बनाया जा रहा है। अबतक चार बार उसके घर पर हाथी हमला कर चुके हैं। वहीं डहू पंचायत के सिदपा गांव निवासी फुलमणी देवी के घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलने पर रेंजर मुक्ति प्रकाश पन्ना के निर्देश पर वनरक्षी सत्यनारायण रविदास के साथ सहकर्मी विजय कुमार, महेश कुमार एवं कार्तिक पासवान समेत अन्य वनकर्मियों ने निरीक्षण किया और देर रात ग्रामीणों के साथ वनकर्मियों ने मिलकर मशाल तथा पटाखा आदि का इस्तेमाल कर हाथियों को जंगल से दूर खदेड़ा गया।
हाथी से बचाव के लिये वन विभाग के द्वारा कई उपाय बताये गये। वहीं वन विभाग ने पटाखा, केरोसिन तेल का ग्रामीणों के बीच वितरण किया गया। इस मामले में रेंजर मुक्ति प्रकाश पन्ना ने कहा कि भुक्तभोगियों के क्षतिपूर्ति का आकलन किया जा रहा है। जिसके लिये आवश्यक विभागीय प्रक्रिया पूरी की जा रही है। फोटो16- पदमपुर में क्षतिग्रस्त मकान *-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


