Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsElephant Attack Leads to Worker Death in Chatra Villagers Protest and Block Highway
हाथी के हमले में घायल दूसरे मजदूर विकास की भी हो गयी मौत

हाथी के हमले में घायल दूसरे मजदूर विकास की भी हो गयी मौत

संक्षेप:

हाथी के हमले में घायल दूसरे मजदूर विकास की भी हो गयी मौत हाथी के हमले में घायल दूसरे मजदूर विकास की भी हो गयी मौत हाथी के हमले में घायल दूसरे मजदूर वि

Jan 29, 2026 12:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share Share
Follow Us on

चतरा संवाददाता हाथी के हमले से घायल मजदूर विकास भारती की मौत इलाज के दौरान रांची रिम्स में हो गयी। यह खबर जैसे ही उसके गांव मंजराही गरवाडीह में पहुंची लोग आक्रोशित हो उठे और बुधवार को सुबह 6 बजे से सदर थाना क्षेत्र के हफुआ मोड़ के समीप चतरा सिमरिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जाम कर रहे लोग दोनों मृतक मजदूरों के परिवारों को मुआवजा देने और हाथी को इस क्षेत्र से भगाने की मांग कर रहे थे। मालुम हो कि सोमवार की शाम साढ़े 6 बजे सदर थाना क्षेत्र के सीमा पंचायत के गोढ़ाई करमा मोड़ के समीप एक हाथी ने मनोज भुईयां नामक मजदूर की मौत हो गयी थी, वहीं दूसरे मजदूर विकास भारती को गंभीर स्थिति में रिम्स रेफर किया गया था, जहां उसकी बुधवार को मौत हो गयी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की रात को हफुवा और आस-पास के गांवों में फिर हाथी ने उत्पात मचाया और पांच मवेशियों को मार डाला है। इससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है। जाम सुबह से लगा हुआ है, लेकिन कोई भी वरीय पदाधिकारी जामस्थल पर नहीं पहुंचे हैं, जिस कारण लोग काफी आक्रोशित हैं। सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। देर शाम में रिम्स से विकास का शव गांव पहुंचेगा। समाचार लिखे जाने तक जाम लगा हुआ है। इस रूट से आने वाली दर्जनों गाड़ियां इसमें फंसी हुई है। डीएफओ ने कहा डीएफओ दक्षिणी मुकेश कुमार ने कहा कि इस घटना में दो बातें आ रही है। एक ओर कहा जा रहा हैकि सड़क दुर्घटना में यह मौत हुईहै, जिस वाहन से मौत हुई वह टक्कर मारकर भाग गया है, जिसकी पहचान की जा रही है। वहीं दूसरी ओर घायल के अनुसार हाथी के हमले से मौत होने की बात कही जा रही है। डीएफओ ने कहा कि हाथी अभी उसी क्षेत्र में है। लोगों को जाम स्थल पर नहीं रहना चाहिए, क्योंकि रात में हाथी को कम दिखता है और बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। वन विभाग के लोग हाथी को भगाने में लगे हैं। उन्होनें कहा कि जांच के बाद जो मुआवजा की राशि होती है, वह दिया जायेगा, पहले लोग सुरक्षित वहां से हट जायं।