
अज्ञात लोगों ने बुजुर्ग के साथ की मारपीट, क्षेत्र में दहशत का माहौल
मयूरहंड निवासी समाजसेवी बुजुर्ग रामभरोसा सिंह के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट की। घटना में वे जख्मी हो गए हैं और क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने मयूरहंड थाना में आवेदन देकर प्रशासन को सूचित किया। तीन हमलावरों ने उन्हें घर के बाहर शौच करते समय हमला किया और उनके दो मोबाइल और चाबी छीन ली।
मयूरहंड प्रतिनिधि। मयूरहंड निवासी समाजसेवी बुजुर्ग रामभरोसा सिंह के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। मारपीट में बुजुर्ग जख्मी हो गए हैं। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग भयभीत हैं। घटना की जानकारी मिलने पर समाजसेवी के घर लोग पहुंचने लगे। दिन भर लोगों का आना जाना लगा रहा। पीड़ित ने मयूरहंड थाना में आवेदन देकर प्रशासन को सूचित किया है। आवेदन में कहा है कि रविवार की रात में वह शौच करने घर से बाहर गली में निकला था। गली के दूसरे छोर से तीन लोग आए और हमला कर दिये। मै अपने घर के ओर भाग कर दरवाजा बंद करना चाहा लेकिन तबतक देर हो चुकी थी।
तीनों लोग मेरे दरवाजा को धक्का देते हुए मेरे कमरा में घुस गए और काफी मारपीट की। कहा है कि घटना के अंजाम दे रहे लोगों का मुंह कपड़े से ढका था। मारपीट के बाद दो मोबाइल और चाभी को गुच्छा ले गए। वैसे छीने गये एक मोबाइल बगल के खेत से बरामद हुआ। थाना प्रभारी आशीष प्रसाद ने बताया कि जांच किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




